विज्ञापन

'ये किसी से डरते नहीं', भारत के Gen-Z तीरंदाजों पर फिदा हुईं दीपिका कुमारी, LA 2028 पर कही बड़ी बात

NDTV से बात करती हुई भारत की LA 2028 में पदक की संभावनाओं पर दीपिका सावधानी से कहती हैं APL-2 का फ़ायदा यंग आर्चर्स को ज़रूर होना चाहिए. ये गेम है, आर्चरी है.. फ़िलहाल इसका लुत्फ़ उठाने दीजिए.

दीपिका कुमारी का बड़ा बयान

एशियाड 2026 की ऐतिहासिक कामयाबी के फ़ौरन बाद भारत और दुनिया भर के टॉप तीरंदाज हैदराबाद में चल रही आर्चरी प्रीमियर लीग- APL सीजन-2 में ज़ोर आजमाइश कर रहे हैं. दुनिया भर के एक्सपर्ट्स, पूर्व तीरंदाज़ और बाज़ार से लेकर बॉलीवुड तक सबकी पैनी निगाहें इसपर टिकी हुई हैं. क्योंकि यहां साथ-साथ LA 2028 के लिए एक्सपर्ट्स खिलाड़ियों का आकलन भी कर रहे हैं.हैदराबाद के हुसैन सागर लेक के साथ नेकलेस रोड के पीपल्स प्लाज़ा पर हो रहे आर्चरी प्रीमियर लीग सीज़न-2 में हिस्सा ले रहीं पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका कुमारी को भी एशियाड में भारत की ऐतिहासिक कामयाबी ने दंग किया है. NDTV से  EXCLUSIVE  बात करती हुईं दीपिका युवा GEN-Z तीरंदाज़ों की जमकर तारीफ करती हैं. लेकिन लॉस एंजेल्स ओलिंपिक LA 2028 की संभावनाओं पर बात करते वक्त पूरी सावधानी बरतती हैं.

बॉलीवुड का तड़का

APL की 6 टीमों में से एक के सह-मालिक बॉलीवुड स्टार रणदीप हुडा और उनकी पत्नी लिन लाइशराम जो पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन तीरंदाज़ रह चुकी हैं, इसे उत्साह के साथ प्रोमोट कर रहे हैं. रणदीप कहते हैं, 'मेरी पत्नी लिन लाइशराम मणिपुर से हैं और वो तीरंदाज़ी में जूनियर नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं. वो भी कहती हैं कि हम कभी द.कोरिया को हराने की बात नहीं सोचते थे. इसबार लड़कियों ने वाकई कमाल कर दिया है.' 

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका ने कुमकुम की तारीफों को बांधे पुल

आर्चरी प्रीमियर लीग में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1, भारतीय तीरंदाज़ी की पोस्टर गर्ल, वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में तकरीबन 40 पदक जीतनेवाली झारखंड की 32 साल की दीपिका कुमारी APL में चोला चीफ़्स (Chola Chiefs) टीम को दमदार बना रही हैं. NDTV से  EXCLUSIVE  बात करती हुईं दीपिका कहती हैं, 'आप कह सकते हैं कि आज-कल की जेनेरेशन या GenZ बहुत अच्छा कर रही है. मैं चाहती हूं कि इनका ये प्रदर्शन कायम रहे. एशियन गेम्स में इनका प्रदर्शन बहुत अच्छा हुआ है. हमने अपने सीनियर से सीखा और इन्होंने हमसे सीखा कि किसी भी बड़ी टीम से डरें नहीं.'

NDTV से  बात करती हुईं दीपिका ये भी कहती हैं, 'ख़ासकर कुमकुम की बात करें तो यो एक युवा आर्चर है, फ़्रेश है. माइंड में कोई सोच (बैगेज या बोझ) नहीं है. उसके लिए अच्छा है. मैं चाहूंगी कि वो अपने आपको फ़्रेश रखे. अपने पोटेंशियल या जोश को आगे लेकर जाए.'

दीपिका NDTV को कुमकुम के बारे में बताती हैं, 'आप कह सकते हैं कि ये जेनेरेशन किसी से डरता नहीं हैं. ये सिर्फ़ अपने बारे में सोचते हैं. ये इनकी कामयाबी की एक वजह हो सकती है.'

ओलिंपिक्स में बार-बार कैसे चूकते रहे तीरंदाज़?

बीजिंग से लेकर टोक्यो तक चार ओलिंपिक्स में हिस्सा ले चुकीं दीपिका और तीरंदाज़ी टीम से भारत को हमेशा बड़ी उम्मीदें रहीं. लेकिन एथेंस ओलिंपिक्स से लेकर 2024 तक हर बार दीपिका के साथ भी और दीपिका के बगैर भी भारतीय तीरंदाज़ी टीम पदक के क़रीब आकर किसी ना किसी वजह से चूक जाती रही. 

कब-कैसे ओलिंपिक पदक से चूके भारतीय तीरंदाज़: एथेंस 2004 से पेरिस 2004 तक

- 2024 पेरिस ओलिंपिक- तरुणदीप राय- निजी रिकर्व – 681 अंकों के साथ नंबर 4 
- 2024 पेरिस ओलिंपिक- धीरज, अंकिता- मिक्स्ड रिकर्व- नंबर 4
- 2024 पेरिस ओलिंपिक-दीपिका, भजन, अंकिता- महिला टीम रिकर्व – 1983 अंकों के साथ नंबर 4
- 2020 टोक्यो ओलिंपिक- मिक्स्ड रिकर्व- दीपिका, प्रवीण- मिक्स्ड रिकर्व- क्वार्टर फ़ाइनल-QF में हारे
- 2016 रियो ओलिंपिक- दीपिका, बोम्बायला, लक्ष्मीरानी- महिला टीम रिकर्व – नंबर 6 
- 2012 लंदन ओलिंपिक– बुरी हार
- 2008 बीजिंग ओलिंपिक– डोला, बोम्बायला, प्रणीथा- QF में हारे 
- 2004 एथेंस ओलिंपिक - सत्यदेव प्रसाद- निजी रिकर्व- नंबर 11 
- 2004 एथेंस ओलिंपिक - डोला, रीना, सुमंगला – महिला टीम रिकर्व- QF में फ़्रांस से 1 अंक से हार 

LA 2028 में क्यों है भारतीय तीरंदाज़ों से पदक की उम्मीद?

NDTV से बात करती हुई भारत की LA 2028 में पदक की संभावनाओं पर दीपिका सावधानी से कहती हैं, 'APL-2 का फ़ायदा यंग आर्चर्स को ज़रूर होना चाहिए. ये गेम है, आर्चरी है.. फ़िलहाल इसका लुत्फ़ उठाने दीजिए, पहले.'

भारतीय तीरंदाज़ी संघ के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सचदेवा NDTV से कहते हैं, 'देखिए मिक्स्ड कंपाउंड की हमारी टीम लगातार अच्छा कर रही है. हर बड़े टूर्नामेंट में. रिकर्व में तो आपने उनका प्रदर्शन एशियाड में देखा ही. बस ये कनसिस्टेंसी बनी रहे तो ओलिंपिक्स में भी पदक मिलना चाहिए'.

भारतीय टीम की पूर्व तीरंदाज़ और पूर्व कोच पूर्णिमा महतो NDTV से कहती हैं, 'इस बार मिक्स्ड कंपाउंड के LA 2028 में शामिल होने की वजह से तीरंदाज़ी में हमारा चांस बढ़ गया है. एशियाड 2026 का रिज़ल्ट देखिए हमने हर कैटगरी में पदक जीते. पहले कंपाउंड में टीम और महिला वगैरह में इक्का-दुक्का सिल्वर मेडल मिल जाता था. इस बार द.कोरिया और चीन को भी हराकर एशियाड और वर्ल्ड कप में मेडल जीते हैं. इसलिए आज की तारीख़ में हमारी टीम से ओलिंपिक में पदक की उम्मीदें ज़रूर बड़ी हो गई हैं.'

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ NDTV-AM Green-IGPL गोल्फ प्रो-एम का दूसरा चरण, भुल्लर ने मारी बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com