विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

टेनिस: फिर टूटी टेनिस स्‍टार एंडी मरे और कोच इवान लेंडल की जोड़ी

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने दूसरी बार कोच इवान लेंडल से अलग होने की घोषणा की है.

टेनिस: फिर टूटी टेनिस स्‍टार एंडी मरे और कोच इवान लेंडल की जोड़ी
एंडी मरे ने कोच इवान लेंडल के साथ दूसरी बार अपनी जोड़ी तोड़ी है (फाइल फोटो)
  • 2018 सीजन के लिए फिट होने पर है मरे का ध्‍यान
  • अपने सभी ग्रैंडस्‍लैम लेंडल के मार्गदर्शन में जीते हैं
  • इसी दौरान नंबर वन खिलाड़ी बने थे एंडी मरे
लंदन: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने दूसरी बार कोच इवान लेंडल से अलग होने की घोषणा की है. इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी की नजरें अब 2018 सत्र के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर टिकी हैं. स्‍कॉटलैंड के 30 साल के मरे ने अपने सभी ग्रैंडस्लैम खिताब लेंडल के मार्गदर्शन में जीते हैं. उन्होंने लेंडल के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पिछले साल अपना दूसरा विंबलडन तथा एक और ओलिंपिक खिताब जीता.लेंडल के साथ दो साझेदारियों के दौरान मरे ने तीन ग्रैंडस्लैम, दो ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीते और रोजर फेडरर, रफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गजों को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी बने.

वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना विलियम्‍स बनी चैंपियन

मरे ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘मैं वर्षों से मिली मदद और मार्गदर्शन के लिए इवान का शुक्रगुजार हूं. हमें बेहतरीन सफलता मिली और टीम के रूप में हमने काफी कुछ सीखा.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा ध्यान अब अपनी टीम के साथ आस्ट्रेलिया और प्रतिस्पर्धी टेनिस के लिए तैयार होने पर टिका है.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andy Murray, Ivan Lendl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com