विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2012

सुशील ने हासिल किया लंदन ओलिंपिक का टिकट

बीजिंग ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले पहलवान सुशील कुमार ने एक बार फिर ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बीजिंग ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले पहलवान सुशील कुमार ने एक बार फिर ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।

चीन के ताई यूआन में चल रहे विश्व ओलिंपिक  कुश्ती क्वालीफाईग टूर्नामेंट में सुशील ने 66 किलो वजन वर्ग के फाइनल में पहुंचने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

इस तरह सुशील भारत के चौथे पहलवान हो गए हैं जिन्होंने 27 जुलाई से शुरू होने वाले लंदन ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

इससे पहले, कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई क्वालीफाईंग प्रतियोगिता से अमित कुमार (55 किलो) ने स्वर्ण पदक और योगेश्वर दत्त (60 किग्रा) ने रजत पदक जीत कर लंदन ओलिंपिक के लिए अपना टिकट पक्का किया था।

इसके अलावा, इसी प्रतियोगिता से गीता (55 किलो) स्वर्ण पदक प्राप्त कर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी थी।

सुशील को तीसरे ओलिंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पहले दौर में बाई मिली थी। उसने अगले दौर में पलाउ के लारेंस एलेक्जेंडर को 7-0 और फिर ऑस्ट्रेलिया के लारेंस एलेक्जेंडर को 5-0 से हराया। उन्होंने सेमीफाइनल में उक्रेन के एंडी क्वातकोवस्की को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले पलहवानों को लंदन ओलिंपिक का टिकट मिलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Kumar, सुशील कुमार, लंदन ओलिंपिक, London Olympic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com