विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2012

भारतीय बैडमिंटन की सफलता का श्रेय गोपीचंद को मिले : कश्यप

लंदन ओलिम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने कहा कि पुलेगा गोपीचंद को भारतीय बैडमिंटन की सफलता का श्रेय मिलना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: लंदन ओलिम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने कहा कि पुलेगा गोपीचंद को भारतीय बैडमिंटन की सफलता का श्रेय मिलना चाहिए।

कश्यप ने कहा, "गोपीचंद की बदौलत ही भारत में बैडमिंटन के क्षेत्र में सुधार हुआ। अब हमारे पास बेहतर मूलभूत सुविधा है। बीते 10 साल में इस तरह की सुविधा नहीं थी। गोपीचंद ने अपने अनुभव के दम पर यह बदलाव कायम किया है।"

दूसरी ओर, भारतीय टीम को सफलता दिलाने वाले गोपीचंद निजी बैडमिंटन अकादमी चलाने को लेकर विवादों के घेरे में हैं। बम्बई उच्च न्ययालय ने इस सम्बंध में गोपीचंद की खिंचाई भी की थी।

न्यायालय ने कहा था कि गोपीचंद जो कर रहे हैं वह नैतिक रूप से सही नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय कोच रहते हुए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। न्यायालय के मुताबिक गोपीचंद ऐसे पद पर हैं, जहां वह चयन को प्रभावित कर सकते हैं और इस कारण उनका निजी अकादमी चलाना ठीक नहीं है।

बम्बई उच्च न्यायालय का यह आदेश बैडमिंटन खिलाड़ी प्राजक्ता सावंत की याचिका पर आया है। प्राजक्ता ने नवम्बर में एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लेने दिया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय कोच पर लगे तमाम आरोप गलत हैं। कश्यप बोले, "मैं इस तरह के आरोपों से निराश हूं। गोपीचंद ने भारतीय बैडमिंटन के लिए इतना कुछ किया है और खिलाड़ियों पर बहुत ध्यान देते हैं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय बैडमिंटन, पुलेला गोपीचंद, पारुपल्ली कश्यप, Indian Badminton, Parupalli Kashyap, Pulela Gopichand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com