इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि यदि उनकी टीम को रविवार को भारत का विजय अभियान रोकना है तो उनके गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने हॉलैंड की कमजोर टीम पर संघषर्पूर्ण जीत के बाद कहा कि यदि उनकी टीम को रविवार को भारत का विजय अभियान रोकना है तो उनके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्ट्रॉस ने इंग्लैंड की छह विकेट की जीत के बाद कहा, हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहद लचर प्रदर्शन किया है। यह अपेक्षानुरूप नहीं रही। यदि हमें अगले मैच (बेंगलुरु में रविवार को भारत के खिलाफ) अच्छा प्रदर्शन करना है, तो इन दोनों विभाग में बेहतर खेल दिखाना होगा। इंग्लैंड के कप्तान ने हालांकि कहा कि हॉलैंड के बड़े स्कोर के बावजूद उनको जीत का भरोसा था। उन्होंने कहा, यह एकदिवसीय मैचों के लिहाज से बहुत अच्छी पिच थी और हमारे पास काफी विकेट बचे हुए थे, इसलिए हमें जीत का भरोसा था। हॉलैंड के रियान टेन डोएशे को उनकी शतकीय पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप, इंग्लैंड, स्ट्रॉस, भारत