विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

संजीवनी साबित होगा सचिन का अनुभव : स्टीव

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने विश्व कप में भारतीय टीम के अभियान में सचिन तेंदुलकर की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने विश्व कप में भारतीय टीम के अभियान में सचिन तेंदुलकर की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि मुश्किल घड़ियों में इस स्टार बल्लेबाज का अनुभव टीम के लिए संजीवनी साबित होगा। स्टीव वॉ ने कहा, तेंदुलकर को हर परिस्थिति में खेलने का अनुभव है और मुश्किल परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस विश्व कप में उनकी भूमिका अहम होगी। ऑस्ट्रेलिया की 1999 की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रहे वॉ ने हालांकि तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतने की भारतीय खिलाड़ियों के रवैये को गलत करार दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि टीम का रवैया इस तरह का होना चाहिए। टीम पहले है और सचिन भी टीम का हिस्सा है। टीम देश के लिए खेलती है और मुझे लगता है कि सचिन भी इस बात को स्वीकार करेंगे। भारत के एक अरब 20 करोड़ लोग अपनी क्रिकेट टीम के साथ होते हैं और ऐसे में आप किसी एक व्यक्ति के लिए विश्व कप जीतने की बात नहीं कर सकते। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज विराट कोहली सहित कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने कहा कि वह तेंदुलकर के लिए यह विश्व कप जीतना चाहते हैं, जिनका संभवत: यह अंतिम विश्व कप होगा। तेंदुलकर छठी बार विश्व कप में भाग ले रहे हैं, लेकिन अभी तक वह कभी विश्व चैंपियन टीम के सदस्य नहीं बने।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, स्टीव वॉ, सचिन तेंदुलकर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com