विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2012

अमेरिकी ओपन से बाहर हुए सोमदेव देववर्मन

अमेरिकी ओपन से बाहर हुए सोमदेव देववर्मन
कंधे के ऑपरेशन के बाद वापसी करने वाले सोमदेव देववर्मन अमेरिकी ओपन के पहले दौर में स्पेन के रूबेन रामिरेज हिडाल्गो से हार गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: कंधे के ऑपरेशन के बाद वापसी करने वाले सोमदेव देववर्मन अमेरिकी ओपन के पहले दौर में स्पेन के रूबेन रामिरेज हिडाल्गो से हार गए।

लंदन ओलिंपिक में भी पहले दौर से बाहर होने वाले सोमदेव विश्व रैंकिंग में 94वें स्थान पर काबिज अपने स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी के हाथों 3-6, 2-6, 6-3, 4-6 से हार गए।

लगभग पूरे सत्र में टेनिस से दूर रहे सोमदेव रैंकिंग में 473वें स्थान पर खिसक गए हैं। सोमदेव ने पिछले साल नवंबर में ऑपरेशन कराया था।

भारत की उम्मीदें पुरुष और महिला युगल में टिकी हैं। लिएंडर पेस और उनके चेक जोड़ीदार राडेक स्टीपानेक को पांचवीं वरीयता मिली है। वे जर्मनी के डस्टिन ब्राउसन और किस्टोफर कास से खेलेंगे।

महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को आठवीं वरीयता मिली है। वे ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और बर्नार्ड टोमिच से खेलेंगे। महिला युगल में सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स को 13वीं वरीयता मिली है और वे इटली की अलबर्टा ब्रियांटी और रोमानिया की सोराना क्रिस्टी से खेलेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somdev Devvarman, US Open, सोमदेव देववर्मन, यूएस ओपन, सोमदेव, Somdev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com