भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन दक्षिण अफ्रीकी ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहांसबर्ग:
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन दक्षिण अफ्रीकी ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी रावेन कलासेन को 6-4, 6-3 से हरा दिया। एक अन्य मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी रिक डे वोएस्ट ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में स्टेफानो गलवानी को 6-3, 5-7, 7-5 (8-6) से पराजित किया जबकि साइमन ग्रेउल ने ब्राजील के खिलाड़ी थियागो अलवेस को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, ओपन, टूर्नामेंट