पारुपल्ली कश्यप ने थाईलैंड के सुप्पनयु अविहिंगसेनन को सीधे गेमों में शिकस्त दी (फाइल फोटो)
- दूसरे दौर में पी.कश्यप ने थाईलैंड के शटलर को हराया
- सुप्पनयु के खिलाफ मुकाबला 21-16, 21-17 से जीता
- पुरुष एकल वर्ग में हर्षिल दानी भी तीसरे दौर में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जियांग्सु (चीन):
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने बुधवार को चीन मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है. दूसरे दौर में कश्यप ने थाईलैंड के सुप्पनयु अविहिंगसेनन को मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया.कश्यप ने सुप्पनयु को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-17 से मात दी. कश्यप को पहले दौर में बाई मिला था.
पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में हर्षिल दानी ने भी तीसरे दौर में जगह बना ली है. दानी ने दूसरे दौर में चीन के यान रुं जे को 21-16, 22-20 से मात दी. महिला एकल वर्ग में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी. साई उत्तेजिता राव चुक्का को चीन की ली वेनमेई ने कड़े मुकाबले में 21-4, 13-21, 21-12 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया. इसी वर्ग में कृष्णप्रिया कुद्रावल्ली को भी चीन की ली युन के हाथों हार का सामना करना पड़ा. युन ने कृष्णा को 21-18, 21-11 से मात दी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं