सेरेना चुनौतीपूर्ण मुकाबले में जीत दर्जकर दूसरी वरीय अजारेंका और गत चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा के साथ विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल स्पर्धा के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाले लुकास रा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
चार बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स चुनौतीपूर्ण मुकाबले में जीत दर्जकर दूसरी वरीय विक्टोरिया अजारेंका और गत चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा के साथ विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल स्पर्धा के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाले लुकास रासोल का ऑल इंग्लैंड क्लब का सफर थम गया।
चेक गणराज्य के 100वें नंबर के खिलाड़ी रोसोल ने दुनिया के दूसरे नंबर के राफेल नडाल को दूसरे रांउड में पांच सेट में हराकर इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था लेकिन जर्मनी के 27वें वरीय कोल्श्रेबर ने उन्हें 6-2, 6-3, 7-6 (8-6) से शिकस्त दी।
सेरेना को तीसरे राउंड में चीन की 25वीं वरीय झेंग जेई से चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन यह अमेरिकी खिलाड़ी 6-7, 6-2 (9-7) से जीत दर्ज करने में सफल रही।
सेरेना अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा से भिड़ेगी जिसने इटली की 10वीं वरीय सारा ईरानी को 6-0, 6-4 से पराजित किया।
पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अजारेंका ने स्लोवाकिया की जाना सेपेलोवा को 6-3, 6-3 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं