विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2016

विंबलडन 2016 के आख़िरी 16 में पहुंची वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स

विंबलडन 2016 के आख़िरी 16 में पहुंची वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स
वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स विंबलडन के आख़िरी 16 में पहुंच गई हैं। अपने सातवें विंबलडन ख़िताब के लिए खेल रही सेरेना ने जर्मनी की एनिका बेक (Annika Beck) को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराया। 2004 के बाद पहली बार रविवार को विंबलडन में मैच खेले गए। 34 साल की सेरेना ने 43वीं रैंकिंग की बैक को 51 मिनट में हराया।

पहले सेट में सेरेना 2-1 से पिछड़ गईं लेकिन आगे उनका खेल शानदार रहा। चौथे राउंड में 21 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी सेरेना का सामना रूस की 13वीं वरियता की खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़्नेतसोवा (Svetlana Kuznetsova) से होगा।

इसी के साथ सेरेना ने अपने करियर का 300वां ग्रैंड स्लैम मैच जीता। जीत के बाद सेरेना को जब पत्रकारों ने उनकी 300वीं जीत के बारे में बताया तो वो चौंक उठीं। सेरेना ने कहा, 'बहुत अच्छा लगा, इतने मैच खेलती हूं कि मुझे नहीं मालूम था। वैसे मैं हर मैच के शुरुआत से तेज़ खेलना चाहती हूं लेकिन आज मैं थोड़ा स्लो खेली।'

रविवार को विंबलडन में खेलने पर सेरेना ने कहा, 'मैंने ने रविवार को विंबलडन में कभी नहीं खेला है। मुझे रविवार को छुट्टी पसंद हैं लेकिन टूर्नामेंट पीछे रहने की वजह से खेलने में कोई दिक्कत नहीं है।'

सेरेना ने अपने 21 ग्रैंड स्लैम ख़िताब में से 6 ऑल इंग्लैंड क्लब पर जीते हैं। यहां सेरेना ने 25 जीत हासिल की है जबकि सिर्फ़ 2 में उन्हें हार मिली है। वर्ल्ड नंबर एक सेरेना के खाते में अहम टूर्नामेंट में अब 300 जीत के मुक़ाबले 42 हार है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेरेना विलियम्‍स, विंबलडन 2016, एनिका बेक, स्वेतलाना कुज़्नेतसोवा, वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी, Serena Williams, Wimbledon 2016, 300th Grand Slam Victory, World Number One, Martina Navratilova
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com