विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

पट्टाया ओपन : सारा ईरानी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

इटली की खिलाड़ी सारा ईरानी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पट्टाया ओपन महिला एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पट्टाया: इटली की महिला टेनिस खिलाड़ी सारा ईरानी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पट्टाया ओपन महिला एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। टूर्नामेंट की आठवीं वरीयता प्राप्त सारा ने गुरुवार को खेले गए महिला स्पर्धा के एकल मुकाबले में जापान की खिलाड़ी अयुमी मोरिता को 6-2, 5-2 से शिकस्त दी।सारा का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला कजाकिस्तान की क्वालीफायर खिलाड़ी गलिना वोस्कोवोएवा से होगा। टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त डेनिएला हंतुचोवा ने जापान की अनुभवी खिलाड़ी किमिको डेट- क्रुम को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया।  एक अन्य मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेरा ज्वोनारेवा ने थाईलैंड की क्वालीफायर खिलाड़ी ननगानाडा वानासूक को 6-1, 7-5 से पराजित किया। ज्वोनारेवा का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला चीन की पेंग शुई से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सारा, फाइनल, टेनिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com