विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

SANTOSH TROPHY: मिजोरम और कर्नाटक ने आसानी से जीते अपने-अपने मुकाबले

दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इनके चाहने वालों की उम्मीदें अब इनसे और ज्यादा बढ़ गई हैं.

SANTOSH TROPHY: मिजोरम और कर्नाटक ने आसानी से जीते अपने-अपने मुकाबले
मिजोरम के खिलाड़ी गोल दागने के बाद खुशी बांटते हुए
  • मिजोरम की 5-0 से जीत
  • कर्नाटक ने गोवा को 4-1 से हराया
  • जीत का सिलसिला आगे रहेगा जारी?
नई दिल्ली: मिजोरम ने वीरवार को को 72वें संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए मैच में ओडिशा को 5-0 से मात दी. नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के एक अन्य मैच में कर्नाटक ने गोवा को 4-1 से हराया. मिजोरम की टीम इस सेशन में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसके खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में बहुत ही अच्छी छाप छोड़ी है. 
  मिजोरम के लिए पहला गोल लालबियाख्लुआ ने 37वें मिनट में किया। लाल रोमाविया ने इसके बाद 41वें मिनट में दूसरा गोल किया. इसके बाद दूसरे हाफ में भी ओडिशा ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा. खेल के 59वें मिनट में रोमाविया ने एक और गोल किया. मिजोरम के लिए मालसामड्वांग ने 73वें मिनट में गोल किया और एफ लालरिनपुइया ने 91वें मिनट में गोल कर टीम को 5-0 से जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें: सौम्यजीत घोष की राष्ट्रकुल खेलों से छुट्टी, शुक्रवार को लगेगी फैसले पर मुहर! यह हैं विकल्प

एक अन्य मैच में गोवा ने कर्नाटक के साथ मैच में अच्छी शुरुआत की. 27वें मिनट में कपिल होब्ले ने टीम के लिए गोल किया. लेकिन इसके बाद कर्नाटक की टीम हावी हो गई. कर्नाटक के लिए विग्नेश ने 54वें मिनट और राजेश ने 61वें मिनट में गोल किया.

VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ रही है फुटबॉल की दीवानगी
कर्नाटक के खाते में एक और गोल गोवा के खिलाड़ी मैथ्यू गोंसाल्वेज की गलती के कारण जुड़ा. 69वें मिनट में गोंसाल्वेज ने अपने ही गोलपोस्ट में गेंद डाल दी. लियोन ऑगस्टिन ने 89वें मिनट में कर्नाटक के लिए गोल कर उसे 4-1 से जीत दिलाई। 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Santosh Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com