बंगाल के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए
- चंडीगढ़ ने मणिपुर को 1-1 से ड्रॉ पर रोका
- बंगाल का सामना 25 को चंडीगढ़ से
- मणिपुर की भिड़ंत केरल से 23 को
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मौजूदा विजेता बंगाल ने बुधवार को संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के 72वें संस्करण में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में महाराष्ट्र को बड़े अंतर से हरा दिया. इसी ग्रुप में चंडीगढ़ ने मणिपुर को 1-1 से ड्रॉ पर रोका. सैलेन मन्ना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाराष्ट्र ने मैच की अच्छी शुरुआत की. आठवें मिनट में लिएंडर धर्माई ने टीम के लिए गोल कर बंगाल को झटका दिया. साथ ही, पहले हाफ में टीम ने 1-0 की यह बढ़त बनाए रखी.
यह भी पढ़े: FIFA रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंचा भारत, टॉप 5 में यह टीमें हैं शामिल
एक अन्य मैच में मणिपुर ने नगानबम नाओचा की ओर से 25वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बढ़त ली, लेकिन विवेक राणा ने दूसरे हाफ में 65वें मिनट में चंडीगढ़ के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया. दोनों टीमें इसके बाद एक भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ रही है फुटबॉल की दीवानगी
कुल मिलाकर दिन बंगाल के नाम रहा, जिसने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की. बंगाल का सामना अब 25 मार्च को चंडीगढ़ से होगा, वहीं मणिपुर की भिड़ंत केरल से 23 मार्च को होगी।
लेकिन, बंगाल ने दूसरे हाफ में अपने खेल को मजबूत किया और पांच गोल दागे। टीम के लिए ये गोल मोनोतोष चकलादार (55वें मिनट), कप्तान जितेन मुर्मु (62वें मिनट), विद्यासागर सिंह (79वें और 82वें मिनट) और राजन बर्मन (89वें मिनट) ने किया.Bengal rout Maharashtra to notch up second win
— Indian Football Team (@IndianFootball) March 21, 2018
Read: https://t.co/gAvAwkaQNk #SantoshTrophy pic.twitter.com/IdfvT52XhE
यह भी पढ़े: FIFA रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंचा भारत, टॉप 5 में यह टीमें हैं शामिल
एक अन्य मैच में मणिपुर ने नगानबम नाओचा की ओर से 25वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बढ़त ली, लेकिन विवेक राणा ने दूसरे हाफ में 65वें मिनट में चंडीगढ़ के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया. दोनों टीमें इसके बाद एक भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
Full time: Chandigarh 1- 1 Manipur #SantoshTrophy pic.twitter.com/DDKFLk0Nhg
— Indian Football Team (@IndianFootball) March 21, 2018
VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ रही है फुटबॉल की दीवानगी
कुल मिलाकर दिन बंगाल के नाम रहा, जिसने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की. बंगाल का सामना अब 25 मार्च को चंडीगढ़ से होगा, वहीं मणिपुर की भिड़ंत केरल से 23 मार्च को होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं