भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने युगल रैंकिंग में शीर्ष दस में अपना स्थान बरकरार रखकर लंदन ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने में सफल रहे लेकिन सानिया मिर्जा वाइल्ड कार्ड के जरिये ही इस खेल महाकुंभ के महिला युगल में जगह बना पाएंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने युगल रैंकिंग में शीर्ष दस में अपना स्थान बरकरार रखकर लंदन ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने में सफल रहे लेकिन सानिया मिर्जा वाइल्ड कार्ड के जरिये ही इस खेल महाकुंभ के महिला युगल में जगह बना पाएंगी।
फ्रेंच ओपन के महिला युगल के पहले दौर में बाहर होने के कारण सानिया डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर होकर दो पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गई।
इससे उन्होंने लंदन ओलिंपिक में सीधे प्रवेश पाने का हक भी खो दिया। पेस ने हालांकि पुरुष युगल में अपनी सातवीं रैंकिंग बरकरार रखी है जिससे उन्हें लंदन ओलिंपिक में सीधे प्रवेश मिल गया है। दूसरी तरफ, रोहन बोपन्ना 12वें स्थान पर कायम हैं जबकि उनके जोड़ीदार महेश भूपति एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं। ओलिंपिक में महिला और पुरुष वर्ग के चोटी के दस खिलाड़ियों को ही सीधा प्रवेश मिलेगा और उन्हें अपनी पसंद की खिलाड़ी चुनने का भी अधिकार होगा।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सीधे प्रवेश के लिए 11 जून की तारीख तय की थी। पेस के साथ पुरुष युगल में बोपन्ना और भूपति में से कौन जोड़ी बनाएगा इसका फैसला अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति करेगी। समिति की शुक्रवार को बैठक होगी।
आईटीएफ ने ओलिंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि करने के लिए 21 जून की समयसीमा तय की है।