विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2013

सानिया ने दुबई टेनिस का युगल खिताब जीता

सानिया ने दुबई टेनिस का युगल खिताब जीता
भारत की सानिया मिर्जा ने सत्र का अपना दूसरा युगल खिताब जीता जब उन्होंने बाथेनी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में नादिया पेत्रोवा और कैटरीना सरबोटनिक की जोड़ी को हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: भारत की सानिया मिर्जा ने सत्र का अपना दूसरा युगल खिताब जीता जब उन्होंने बाथेनी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में नादिया पेत्रोवा और कैटरीना सरबोटनिक की जोड़ी को हराया।

भारत और अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी ने 20 लाख डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के महिला युगल फाइनल में रूस और स्लोवेनिया की जोड़ी को 6-4, 2-6 (10-7) से हराया। मुकाबला एक घंटा और 32 मिनट चला।

सानिया और बाथेनी की जोड़ी ने पहले सेट में आसान जीत दर्ज की लेकिन पेत्रोवा और सरबोटनिक ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे जीत लिया।

भारत और अमेरिकी जोड़ी ने इसके बाद मैच टाईब्रेकर में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने पिछले महीने ब्रिसबेन इंटरनेशनल का खिताब जीतकर 2013 सत्र की शानदार शुरुआत की थी।

यह सानिया का युगल में 16वां खिताब है जबकि वह एक एकल खिताब भी जीत चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, सानिया मिर्जा, दुबई टेनिस, Dubai Tennis, खिताब
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com