कोलकाता:
सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दिग्गज भारतीय महेश भूपति के साथ बुधवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में हुए टेनिस मास्टर्स टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में एक अन्य दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार मार्टिना नवरातिलोवा को मात दे दी। सानिया-भूपति ने पेस-नवरातिलोवा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-5, 7-5 से हराया।
59-वर्षीय नवरातिलोवा ने हालांकि उम्र को बिल्कुल आड़े न लाते हुए बेहतरीन शॉट खेले, और पेस के साथ मैच के शुरुआती तीन गेम जीत लिए। लेकिन पूरे वर्ष बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं सानिया ने जबरदस्त संघर्ष किया। भूपति थोड़े धीमे जरूर लग रहे थे, लेकिन मौजूदा विंबलडन युगल चैंपियन सानिया ने अपनी तेजी से इसकी भरपाई कर ली।
पहला सेट सानिया-भूपति किसी तरह टाईब्रेकर में अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे सेट में सानिया-भूपति ने विशेष रणनीति के तहत नवरातिलोवा को निशाना बनाया, क्योंकि उम्रदराज नवरातिलोवा को थोड़ी परेशानी होने लगी थी। इसके बावजूद नवरातिलोवा-पेस ने एक समय 4-2 की बढ़त बना ली। लेकिन पहले सेट की ही तर्ज पर सानिया-भूपति ने टाईब्रेकर में दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, मार्टिना नवरातिलोवा, Sania Mirza, Leander Paes, Rohan Bopanna, Martina Navratilova