भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का महिला युगल के तीसरे दौर में हारने के साथ ही इस साल फ्रेंच ओपन में सफर भी समाप्त हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के क्रमश: मिश्रित युगल और महिला युगल में हारने के साथ ही भारत की फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में चुनौती समाप्त हो गई।
पेस और सर्बिया की येलेना यांकोविच की गैरवरीय जोड़ी मिश्रित युगल के दूसरे दौर में अमेरिका की लिजेल ह्यूबर और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 5-7, 7-6, 2-10 से हार गई। पेस पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो चुके हैं।
इस बीच, सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी भी महिला युगल में तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। इस सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तब मैच से हटने का फैसला किया जब वह रूस की अनस्तेसिया पावलीचेनकोवा और चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा की जोड़ी से पहला सेट 6-7 से गंवाने के बाद दूसरे सेट में 5-3 से आगे चल रही थी। सानिया और बेथानी ने इससे पहले दूसरे दौर में अमेरिका की लौरेन डेविस और मेगान मूल्टन लेवी को 1-6, 6-3, 6-0 से हराया था। सानिया मिश्रित युगल से पहले ही बाहर हो चुकी है।
अपने नए स्वीडिश जोड़ीदार रॉबर्ट लिंडस्टेट के साथ शीर्ष वरीय जोड़ी के रूप में खेलते हुए वह ऐसाम उल हक कुरैशी और कारा ब्लैक की जोड़ी से हार गई थी। महेश भूपति और रोहन बोपन्ना भी पहले ही पुरुष युगल और मिश्रित युगल में हार गए थे जबकि सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का महिला युगल के तीसरे दौर में हारने के साथ ही इस साल फ्रेंच ओपन में सफर भी समाप्त हो गया।
सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तब मैच से हटने का फैसला किया जबकि वह रूस की अनस्तेसिया पावलीचेनकोवा और चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा की जोड़ी से पहला सेट 6-7 से गंवाने के बाद दूसरे सेट में 5-3 से आगे चल रही थी। भारत और अमेरिकी खिलाड़ी को मैच में 12 बार ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला जिसमें छह बार वह अंक हासिल करने में सफल रही।
इस बीच, हालांकि, उनका अपनी सर्विस पर नियंत्रण नहीं रहा। उन्होंने पांच बार अपनी सर्विस भी गंवाई। सानिया और बेथानी ने इससे पहले दूसरे दौर में अमेरिका की लौरेन डेविस और मेगान मूल्टन लेवी को 1-6, 6-3, 6-0 से हराया था। सानिया मिश्रित युगल से पहले ही बाहर हो चुकी है। अपने नए स्वीडिश जोड़ीदार रॉबर्ट लिंडस्टेट के साथ शीर्ष वरीय जोड़ी के रूप में खेलते हुए वह ऐसाम उल हक कुरैशी और कारा ब्लैक की जोड़ी से हार गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं