लंदन ओलिंपिक में वाइल्ड कार्ड के जरिए जगह पाने वाली टेनिस स्टार ने कहा कि वह देश के लिए खेलती हैं, पेस के लिए नहीं...
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लंदन ओलिम्पिक में वाइल्ड कार्ड के जरिये जगह पाने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने पिछले कुछ दिनों से जारी चयन विवाद में खुद के कथित तौर पर 'इस्तेमाल' किए जाने को लेकर अखिल भारतीय टेनिस संघ और लिएन्डर पेस पर जमकर निशाना साधा है।
सानिया के मुताबिक पूरे मसले में उनका नाम घसीटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि लिएन्डर और उनके पिता (वेस अंकल) चाहते थे कि वह (सानिया) लिखित में आश्वासन दें कि वह (सानिया) पेस के साथ ओलिम्पिक में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में खेलेंगी, क्योंकि पेस उसी स्थिति में विष्णुवर्द्धन के साथ डबल्स स्पर्धा में खेलेंगे।
सानिया ने कहा कि वह देश के लिए खेलती हैं, न कि किसी व्यक्ति के लिए। उन्होंने कहा कि टेनिस संघ ने लोगों के सामने पूरी बात नहीं रखी और सिर्फ अपने टॉप खिलाड़ियों के अहम की तुष्टि के लिए मामले को बिगाड़ा।
सानिया ने कहा, 21वीं सदी की एक भारतीय महिला के तौर पर मैं इसे निराशाजनक पाती हूं कि भारतीय टेनिस के एक दिग्गज के अहम को शांत करने के लिए मुझे 'चारे' के तौर पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, अगर अपने देश की सबसे बड़ी टेनिस संस्था की ओर से भारतीय महिला का अपमान होता है, तो भी हमें इसकी निंदा करने की जरूरत है।
ओलिम्पिक में महिलाओं के युगल वर्ग में रश्मि चक्रवर्ती के साथ वाइल्ड कार्ड प्रवेश पाने के बाद सानिया ने कहा कि उन्होंने जोड़ीदार के तौर पर महेश भूपति को तवज्जो दी थी, लेकिन वह देश हित में पेस के साथ जोड़ी बनाने के लिए तैयार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sania Mirza, सानिया मिर्जा, Tennis Row, Leander Paes, Mahesh Bhupathi, Sania Mirza Angry With Leander Paes, भारतीय टेनिस विवाद, लिएंडर पेस, महेश भूपति, लिएंडर पेस से नाराज सानिया मिर्जा