विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2013

सानिया और बेथानी फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

सानिया और बेथानी फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में
भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लारेन डेविस और मेगान मोल्टन लेवी की अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के तीसरे दौर में प्रवेश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लारेन डेविस और मेगान मोल्टन लेवी की अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

भारत और अमेरिका की सातवीं वरीय जोड़ी ने एक घंटे और 41 मिनट चले मुकाबले में विरोधी जोड़ी को 1-6, 6-3, 6-0 से हराया।

सानिया और बेथानी अगले दौर में रूस की अनास्तासिया पावलुचेनकोवा और चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा की 11वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगी।

सानिया और बेथानी की शुरुआत काफी खराब रही और इस जोड़ी ने पहले सेट में तीन बार अपनी सर्विस गंवाई जिससे विरोधी जोड़ी ने सिर्फ 34 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर किया।

भारत और अमेरिका की जोड़ी ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और तीन बार अमेरिकी जोड़ी की सर्विस ब्रेक की। सानिया और बेथानी ने एक बार अपनी सर्विस भी गंवाई लेकिन इसके बावजूद उन्हें सेट जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

सानिया और बेथानी ने अंतिम और निर्णायक सेट में जबर्दस्त खेल दिखाते हुए तीन बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़कर सिर्फ 27 मिनट में सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, सानिया मिर्जा, बेथानी माटेक, Bethani Matek, French Open, फ्रेंच ओपन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com