विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2015

एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना-सिंधु की जीत का सफ़र जारी, कश्यप हारे

एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना-सिंधु की जीत का सफ़र जारी, कश्यप हारे
नई दिल्ली: चीन के वुहान में चल रही एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली है। साइना ने वर्ल्ड नंबर 10 जापान की ओकुहारा को तीन गेम के मुक़ाबले में 21-14, 10-21, 21-10 से हराया।

क्वार्टर फ़ाइनल में साइना की टक्कर ताइपेई की वर्ल्ड नंबर 5 ज़ु यिंग ताई से होगी। साइना नेहवाल और ज़ु यिंग ताई के बीच अबतक हुए 9 मुक़ाबलों में हैदराबादी स्टार का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। साइना को इन 9 मुक़ाबलों में 5 बार जीत हासिल हुई है।

इसी प्रतियोगिता में दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत की पीवी सिंधु ने भी क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने मकाऊ की टेंग लोक यू को 21-8, 21-9 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल राउंड के लिए खुद को पक्का कर लिया। सिंधु की टक्कर इस राउंड में टॉप सीड और पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 चीन की खिलाड़ी ली ज़ुएरेई से होगी। वर्ल्ड नंबर 12 सिंधु और ज़ुएरेई के बीच इससे पहले दो मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के नाम एक-एक मैच रहा है।

2 लाख डॉलर की इनामी रक़म वाले इस टूर्नामेंट के पुरुषों के सिंगल्स में पी खश्यप का सफ़र ख़त्म हो गया। कॉमनवेल्थ चैंपियन कश्यप ने पहले गेम में चीन के झेंगमिंग वैंग को 21-23 से हरा दिया। लेकिन वर्ल्ड नंबर 9 खिलाड़ी झेंगमिंग वैंग ने कश्यप को आख़िरकार 21-23, 21-17, 21-8 से हरा दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, वुहान, एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप, बैडमिंटन, साइना नेहवाल, Saina Nehwal, PV Sindhu, पी कश्यप, P Kashyap, पीवी सिंधु
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com