रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक शानदार जीत के साथ दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक शानदार जीत के साथ दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरर ने शुक्रवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा में यूक्रेन के सर्गेई स्टाखाव्सकी को 6-3, 6-4 से पराजित किया। फेडरर ने इस मुकाबले को 72 मिनट में अपने नाम किया। एक अन्य मुकाबले में दो बार के चैम्पियन जोकोविक ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी। जोकोविक ने इस मुकाबले को 75 मिनट में जीता। सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला रिचर्ड गास्केट से होगा वहीं जोकोविक की भिड़ंत टूर्नामेंट के तीसरी वरीयता प्राप्त टॉमस बर्डिच से होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रोजर, जोकोविक, टेनिस, सेमीफाइनल