विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2016

यूरो 2016 : लियोनेल मेसी की गलती रोनाल्डो ने नहीं दोहराई, पुर्तगाल पहुंचा सेमीफाइनल में

यूरो 2016 : लियोनेल मेसी की गलती रोनाल्डो ने नहीं दोहराई, पुर्तगाल पहुंचा सेमीफाइनल में
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: यूरो 2016 के पहले क्वार्टर फाइनल में पर्तगाल और पोलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसे पेनल्टी शूटआउट के जरिए पोलैंड ने जीत लिया। पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में लय में आती इससे पहले पोलैंड के खिलाड़ी रोबर्ट लेवंडाउस्की ने गोल कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को झटका दे दिया।

मैच की 33वें मिनट में पुर्तगाल ने वापसी की रेनाटो सांचेज़ के गोल से। सांचेज़ यूरो मुकाबलों में गोल करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। फुल टाइम और उसके बाद एक्सट्रा टाइम तक दोनों टीमें इसके कोई भी गोल नहीं कर पाईं और मैच पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा।

लियानल मेसी की तरह यहां रोनाल्डो ने कोई गलती नहीं की और पहला गोल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करते रहे लेकिन जब पुर्तगाल की टीम 4-3 से आगे थे, तभी इस टूर्नामेंट में पोलैंड के सबसे कामयाब खिलाड़ी जाकुब ब्लाज़ीचाउस्की ने पेनल्टी मिस कर दी। वहीं पुर्तगाल ने गोल कर रोमांचक जीत हासिल कर ली और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनेल मेसी, रोनाल्डो, पुर्तगाल, सेमीफाइनल, Lionel Messi, Ronaldo, Portugal, Semifinal, यूरो 2016, Euro 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com