विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2013

बोपन्ना-फ्लेमिंग ने जीता ओपन 13 खिताब

रोहन बोपन्ना ने सत्र का अपना पहला खिताब जीता जब उन्होंने कोलिन फ्लेमिंग के साथ मिलकर ऐसाम उल हक कुरैशी और जील जूलियन रोजर को सीधे सेटों में हराकर एटीपी ओपन 13 टेनिस का युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मार्सिले: रोहन बोपन्ना ने सत्र का अपना पहला खिताब जीता जब उन्होंने कोलिन फ्लेमिंग के साथ मिलकर ऐसाम उल हक कुरैशी और जील जूलियन रोजर को सीधे सेटों में हराकर एटीपी ओपन 13 टेनिस का युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

भारत और ब्रिटेन की दूसरी वरीय जोड़ी ने 528135 यूरो इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल में शीर्ष वरीय जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

नियमित जोड़ीदार राजीव राम की गैरमौजूदगी में बोपन्ना ने फ्लेमिंग के साथ जोड़ी बनाई थी। दूसरी वरीय जोड़ी ने मैच में अपने सभी चार ब्रेक प्वाइंट बचाए। बोपन्ना का यह आठवां एटीपी युगल खिताब है।

बोपन्ना और फ्लेमिंग को इस जीत के लिए कुल 29000 यूरो की इनामी राशि और प्रत्येक को 250 रैंकिंग अंक मिले।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बोपन्ना-फ्लेमिंग, Rohan Bopanna, ओपन 13 खिताब, Open 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com