विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

टेनिस टूर्नामेंट: फेडरर ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया

बासेल इंडोर्स टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाले स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अगले सप्ताह से शुरू हो रहे रोलेक्स पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है.

टेनिस टूर्नामेंट: फेडरर ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया
  • फेडरर ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया
  • पीठ की चोट के कारण फेडरर ने यह फैसला लिया
  • फेडरर ने कहा कि मेरे शरीर को आराम की जरूरत है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: बासेल इंडोर्स टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाले स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अगले सप्ताह से शुरू हो रहे रोलेक्स पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट के आयोजकों की ओर से हुई घोषणा के अनुसार, पीठ की चोट के कारण फेडरर ने यह फैसला लिया.  एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस मास्टर्स के आयोजकों ने अपने एक ट्वीट में कहा, "फेडरर ने पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है."

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मनोज कुमार को स्वर्ण, शिव थापा को रजत  

फेडरर ने अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो को फाइनल मैच में मात देकर आठवीं बार स्विस इंडोर्स बासेल टूर्नामेंट का खिताब जीता. अपने एक बयान में फेडरर ने कहा, "मैं रोलेक्स पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन मेरे शरीर को आराम की जरूरत है. इस साल मैंने काफी टेनिस खेला है और मैं अब आगामी साल के लिए अपने आप को शारीरिक रूप से तैयार करना चाहता हूं."

VIDEO: 'मारिन सिलिक की चोट के चलते रोजर फेडरर को मिली आसान जीत'
फेडरर ने कहा, "पिछले साल का आधा सीजन न खेल पाने से मुझे काफी दुख हुआ और इसलिए, मैंने अपना सबक सीख लिया है. मैं पेरिस में खेलना चाहता था, लेकिन मुझे आशा है कि मैं अगले साल खेल पाऊंगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com