विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर, अगले हफ्ते नडाल बनेंगे नबंर-1

फेडरर ने ओहियो में होने वाले टूर्नामेंट में पीठ में तकलीफ की वजह से नाम वापस लिया है. फेडरर के नाम वापस लेने की वजह से राफेल नडाल अब वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे.

सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर, अगले हफ्ते नडाल बनेंगे नबंर-1
स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर. (फाइल फोटो)
  • पीठ में दर्द के कारण स्विस मास्टर ने वापस लिया नाम
  • अगले हफ्ते तीन साल बाद नंबर-1 बनेंगे राफेल नडाल
  • नडाल के 7555 अंक और फेडरर के 7145 अंक हैं
नई दिल्ली: मांट्रियल मास्टर्स में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों उलटफेर होने के बाद स्विस स्टार रोजर फेडरर ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. फेडरर ने ओहियो में होने वाले टूर्नामेंट में पीठ में तकलीफ की वजह से नाम वापस लिया है. फेडरर के नाम वापस लेने की वजह से राफेल नडाल अब वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे. रिकॉर्ड 19 ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता रोजर फेडरर ही नडाल को नंबर एक बनने से रोक सकते थे, लेकिन उनके नाम वापस लेने की वजह से अब नडाल नंबर एक बनेंगे.

यह भी पढ़ें : मांट्रियल मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में हारे स्विस स्टार रोजर फेडरर, ज्वेरेव ने चौंकाया

पीठ दर्द के कारण वापस लिया नाम
इस साल ऑस्ट्रेलियन और विम्बलडन ओपन जीतने वाले रोजर फेडरर ने कहा, 'टोरंटो मास्टर्स में खेलते हुए मेरी पीठ में तकलीफ हो गई. इसकी वजह से मैं नाम वापस ले रहा हूं. मैं हमेशा से सिनसिनाटी में खेलने को उत्साहित रहता हूं, लेकिन इस बार नहीं खेल सकूंगा. सिनसिनाटी में टेनिस के बेहतरीन फैंस हैं. उनसे मैं माफी मांगता हूं. मौजूदा टेनिस रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे नंबर-1 पर हैं, लेकिन वह कमर में तकलीफ की वजह से टेनिस के कुछ समय के लिए दूर हैं. मरे ने भी सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है. ऐसे में दूसरे नंबर पर मौजूद नडाल अब आसानी से नंबर एक पर आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें : एटीपी रैंकिंग : ब्रिटेन के एंडी मरे टॉप पर बरकरार, नडाल दूसरे और फेडरर तीसरे स्‍थान पर

VIDEO:  'मारिन सिलिक की चोट के चलते रोजर फेडरर को मिली आसान जीत'​

तीन साल बाद फिर नंबर-1 बनेंगे नडाल
सोमवार को जारी रैंकिंग में मरे के 7750 अंक, नडाल के 7555 अंक हैं और फेडरर के 7145 अंक हैं. नडाल जून 2014 के बाद पहली बार दोबारा से नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनेंगे. नडाल इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक पहुंचे, लेकिन रोजर फेडरर से हार गए. नडाल ने 3 साल में पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता जो फ्रेंच ओपन रहा. नडाल ने रिकॉर्ड 10वीं बार फ्रेंच ओपन जीता था, हालंकि नडाल को विम्बलडन के चौथे राउंड में ही हार का सामना भी करना पड़ा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roger Federer, Cincinnati Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com