विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2015

ऑस्ट्रेलियन ओपन : चार बार के चैंपियन रोजर फेडरर तीसरे दौर के मुकाबले में हारे

ऑस्ट्रेलियन ओपन : चार बार के चैंपियन रोजर फेडरर तीसरे दौर के मुकाबले में हारे
सेपी के खिलाफ मुकाबले के दौरान फेडरर
मेलबर्न:

इटली के आंद्रेस सेपी ने 2015 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार यह खिताब जीत चुके विश्व के दूसरे वरीय खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया।

सेपी ने शुक्रवार को हुए तीसरे दौर के मुकाबले में फेडरर को 6-4, 7-6(5), 4-6, 7-6(5) से हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

विश्व के 46वें वरीय खिलाड़ी सेपी चार बार के चैंपियन फेडरर को हराकर चौथे दौर में जगह बना ली है। फेडरर और सेपी के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं, जिनमें से 10 में फेडरर की जीत हुई है।

इस हार के साथ फेडरर की मेलबर्न पार्क में लगातार 11वें साल सेमीफाइनल में जगह बनाने का सपना टूट गया। फेडरर 2001 से लगातार इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचते आ रहे हैं। फेडरर को वर्ष 2001 में इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हार मिली थी।

फेडरर के खिलाफ सेपी ने 50 विनर्स लगाए। उन्होंने इस दौरान 10 ब्रेक प्वाइंट बचाए। सेपी ने तीन घंटे से कम समय में जीत हासिल की। सेपी इससे पहले 23 मौकों पर शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों से हारते रहे हैं। वर्ष 2008 में सेपी ने एबीएम आमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन के राफेल नडाल को हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोजर फेडरर, ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस, आंद्रेस सेपी, Roger Federer, Australian Open Tennis, Andreas Seppi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com