विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

सोडरलिंग और बर्डिच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रॉबिन सोडरलिंग और टॉमस बर्डिच सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए एटीपी रीजन्स मोर्गन किगन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मारसैल: विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग और चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए एटीपी रीजन्स मोर्गन किगन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सोडरलिंग ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में फ्रांस के वाइल्ड कार्ड के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले निकोलस माहुत को 7-6 (10-8), 7-6, (7-5) से शिकस्त दी। सोडरलिंग ने इस मुकाबले को 101 मिनट में जीता। क्वार्टर फाइनल में सोडरलिंग का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के माइकल लोड्रा से होगा। एक अन्य मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त बर्डिच ने फ्रांस के क्वालीफायर खिलाड़ी एडवर्ड रोजर को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रीजन्स मोर्गन किगन चैंपियनशिप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com