यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद सेरेना विलियम्स (सौजन्य : AFP)
यूएस ओपन के महिला वर्ग सेमीफाइनल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मुकाबले में सेरेना विलियम्स हार गईं। उन्हें गैर-वरीयता प्राप्त इटली की रॉर्बटा विंची ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया। इस प्रकार कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।
विलियम्स ने महज 31 मिनट में पहला सेट जीतकर धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की, लेकिन इटली की विंची ने दूसरे सेट में वापसी की और तीसरे सेट में उलटफेर कर दिया। यह मुकाबला दो घंटे तक चला।
सेरेना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीता था, लेकिन वह कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम जीतने का इतिहास नहीं बना पाईं।
इस जीत के साथ ही वर्ल्ड रैंकिंग में 43वें नंबर वाली विंची पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। महिला वर्ग के फाइनल में विंची का मुकाबला इटली की फ्लाविया पेनेटा के साथ होगा।
26वीं वरीयता प्राप्त पेनेटा ने दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 6-1, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। 1968 में टेनिस का ओपन युग शुरू होने के बाद येह पहला मौका है जब किसी ग्रैंड स्लैम का फाइनल इटली की दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यूएस ओपन, कैलेंडर ग्रैंड स्लैम, सेरेना विलियम्स, रॉर्बटा विंची, टेनिस, Roberta Vinci, US Open, Calender Year Grand Slam, Serena Williams, Tennis