विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2013

डेजर्ट स्टॉर्म में हिस्सा लेंगे रेड डे हिमालया के आयोजक

एचएमए के अध्यक्ष विजय परमार 18 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के एक्सट्रीम मोटो तथा क्वैड श्रेणी के अंतर्गत हिस्सा लेते हुए केटीएम-450ईएक्ससी पर रेस करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिमला: देश की सबसे कठिन मोटर रेस प्रतियोगिता 'रेड डे हिमालया' का आयोजन करने वाले शिमला स्थित क्लब 'हिमालयन मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन'(एचएमए) के आयोजक विजय परमार खुद एक प्रतियोगी के रूप में 11वें 'मारुति सुजुकी डेजर्ट स्टॉर्म' रेस में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।

एचएमए के अध्यक्ष विजय परमार 18 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के एक्सट्रीम मोटो तथा क्वैड श्रेणी के अंतर्गत हिस्सा लेते हुए केटीएम-450ईएक्ससी पर रेस करेंगे।

परमार ने कहा, "रोमांच और मस्ती ही है जिसने मुझे फिर से रेस में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।"  "रेस का उत्साह और जुनून आपको अपनी तरफ वापस खींच लाता है। इससे मुझे रेस के दौरान बाइक सवारों के होने वाली परेशानियां को समझने का सीधा अवसर मिलेगा जो हमें 'रेड डे..' के आयोजन में मददगार साबित हो सकता है।"

राजस्थान के जैसलमेर तथा बीकानेर के दूर तक फैले रेगिस्तान में 2,200 किमी. की दूरी वाला यह रेस जयपुर में समाप्त होगा। इस रेस के आयोजकों का कहना है कि कार तथा बाइक दोनों श्रेणियों में कुल 250 प्रतिभागी इस रेस में हिस्सा ले रहे हैं।

'रेड डे..' के आठ बार के चैंपियन तथा डेजर्ट स्टॉर्म के दो बार के चैंपियन रह चुके सुरेश राणा भी 'डेजर्ट स्टॉर्म' रेस के एक्सट्रीम(4 क्रॉस 4) श्रेणी में हिस्सा लेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कार रेस, रेड डे हिमालया, मोटर रेस, विजय परमार, Red DE Himalaya, Motor Race, Vijaya Kumar, Car Race
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com