सानिया मिर्जा ने सर्बिया की बोजाना जोवानोव्सकी को हरा कर कतर महिला ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में शानदार शुरूआत करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा:
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सर्बिया की बोजाना जोवानोव्सकी को हरा कर कतर महिला ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में शानदार शुरूआत करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। सानिया मिर्जा को इस प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया है। उन्हें सर्बियाई खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से पराजित करने में एक घंटा और 24 मिनट का समय लगा। अनुभवी खिलाड़ी सनिया को यहां दर्शकों का अपार समर्थन मिलता है। उन्हें अगले दौर में पूर्व नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जांकोविच से भिड़ना है जिन्होंने ओमान की फात्मा अल नभानी को 6-1, 6-3 से हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।