विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2016

पीवी सिंधु का चाइना ओपन खिताब एक बड़ी उपलब्धि : प्रकाश पादुकोण

पीवी सिंधु का चाइना ओपन खिताब एक बड़ी उपलब्धि : प्रकाश पादुकोण
पीवी सिंधु ने रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था (फाइल फोटो)
मुंबई: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने पीवी सिंधु की चाइना ओपन सुपर सीरीज महिला एकल में खिताब जीतने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए मंगलवार को यहां उम्मीद जताई कि यह हैदराबादी खिलाड़ी अगले साल भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी.

प्रकाश ने कहा, ‘‘यह उसका पहला सुपर सीरीज खिताब है और यह निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि जब आप इतना अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपसे काफी उम्मीद की जाती है. मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले वर्षों में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी.’’

इक्कीस वर्षीय सिंधु हैदराबाद की साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत के बाद चाइना ओपन का एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं. वह रियो ओलिंपिक के फाइनल में पहुंची थी जहां पहला गेम जीतने के बावजूद स्पेन की कारोलिना मारिन से हार गईं थी.

इस बारे में पादुकोण ने कहा, ‘‘किसी ने भी उससे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी. संभवत: वह दबाव झेलने में नाकाम रही. बैडमिंटन में ओलिंपिक खेल महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हर चार साल में एक बार होते हैं.’’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, प्रकाश पादुकोण, बैडमिंटन, चाइना ओपन, PV Sindhu, Prakash Padukone, Badminton, China Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com