साइना नेहवाल की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
हैदराबाद की बैडमिंटन स्टार पी कश्यप ने चीन के वुहान में चल रही एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है।
2 लाख डॉलर की इनामी रक़म वाले इस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में कश्यप ने चाइनीज़ ताइपेई के जेन हाओ सु को तीन गेम के संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में हराकर प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर 14 कश्यप ने 25वीं रैंकिंग वाले ताइपेई के जेन हाओ सु को 15-21, 21-18, 21-19 से हरा दिया।
क़रीब डेढ़ घंटे चले मैच में कॉमनवेल्थ चैंपियन कश्यप को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अब अगले राउंड में कश्यप की टक्कर चीन के झेंगमिंग वैंग से होगी, जिन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त है। ज़ाहिर है कश्यप के लिए अगली चुनौती आसान नहीं होने वाली। कश्यप ने झेंगमिंग वैंग के ख़िलाफ़ चार मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ़ एक बार जीत हासिल हुई है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य जीतने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बेहद आसानी से उज़्बेकिस्तान की अनैत खुर्शुद्यान को 21-6, 21-5 से हराकर प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाई। इस मैच को जीतने में हैदराबाद की वर्ल्ड नंबर 12 सिंधु को सिर्फ़ 16 मिनट का वक्त लगा। अगले राउंड में उनकी टक्कर मकाउ की यू टेंग टोक से होगी।
वर्ल्ड नंबर 1 साइना नेहवाल को दूसरे राउंड में फ़िलीपीन्स की मारिया एंघेला सेविया के ख़िलाफ़ वॉकओवर मिला और वो प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंच गईं।
टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में साइना की टक्कर जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से होगी। साइना और जापान की नोज़ोमी ओकुहारा के बीच अब तक दो मुक़ाबले हुए हैं और दोनों में ही अब तक साइना नेहवाल को ही जीत मिली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप, पी कश्यप, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, Asian Badminton Championship, P Kashyap, PV Sindhu, Saina Nehwal