विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2013

आडवाणी ने फिर रचा इतिहास, वेल्श ओपन के क्वार्टर में पहुंचे

भारत के आठ बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने वेल्स के न्यूपोर्ट में चल रही बेटविक्टर वेल्श ओपन प्रो स्नूकर सीरीज में स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखते हुए स्काटलैंड के ग्रीम डाट को 4-1 से हराकर मेजर रैंकिंग टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर दोबारा इतिह
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के आठ बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने वेल्स के न्यूपोर्ट में चल रही बेटविक्टर वेल्श ओपन प्रो स्नूकर सीरीज में स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखते हुए स्काटलैंड के ग्रीम डाट को 4-1 से हराकर मेजर रैंकिंग टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर दोबारा इतिहास रच दिया।

प्री क्वार्टरफाइनल में आडवाणी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी शॉन मर्फी को 4-3 से शिकस्त दी थी।

मौजूदा विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन आडवाणी ने आसानी से 2006 विश्व चैम्पियन डाट को हराकर पेशेवर स्नूकर सर्किट में अपना आधिपत्य साबित किया।

आडवाणी बुधवार को वेल्श ओपन के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय क्यू खिलाड़ी बने थे।

अब अंतिम 16 में उनकी भिड़ंत दुनिया के दूसरे नंबर के जुड ट्रंप और एंड्रयू हिगिनसन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Advani, पंकज आडवाणी, इतिहास, वेल्श ओपन, Wales Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com