विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2016

डेविस कप में जीत के साथ रियो के लिए मेंस डबल्स की पुरुष जोड़ी तैयार

डेविस कप में जीत के साथ रियो के लिए मेंस डबल्स की पुरुष जोड़ी तैयार
लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना (फाइल फोटो)
  • लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को हराया
  • चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप में इंडिया-ओसेनिया ग्रुप 1 के मैच में जीत
  • सियॉन्ग चैन और हॉन्ग चुंग की जोड़ी को 41 मिनट में किया पराजित
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप के इंडिया-ओसेनिया ग्रुप 1 के मैच में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को हरा दिया। पेस-बोपन्ना की जोड़ी ने कोरिया के हॉन्ग और चुंग की जोड़ी को 6-3, 6-4, 6-4 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने डेविस वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ़्स में जगह बना ली। इससे पहले भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनि ने अपने सिंगल्स मैच जीतकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी थी।

पेस ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़
भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को सियॉन्ग चैन और हॉन्ग चुंग की जोड़ी को हराने में 41 मिनट का वक्त लगा। इस जीत के बाद पेस तिरंगे को लेकर फ़ैन्स के बीच जोश के साथ दौड़ते नज़र आए। पेस रियो में अपना रिकॉर्ड सातवां ओलंपिक्स खेलने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। बड़ी बात यह है कि रियो से पहले उन्हें अपने पार्टनर बोपन्ना के साथ एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

बोपन्ना ने 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से की सर्विस
रोहन बोपन्ना मैच के दौरान करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस करते रहे। पेस-बोपन्ना की जोड़ी के साथ भारतीय टेनिस फ़ैन्स के लिए इस जोड़ी का क्लिक करना एक अच्छी खबर है। पेस-बोपन्ना की जोड़ी पोडियम पर पहुंचने का कारनामा भी कर पाए यह बात इस वक्त बेशक दूर की कौड़ी नज़र आती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, डेविस कप, पेस-बोपन्ना की जोड़ी जीती, टेनिस, Leander Paes, Rohan Bopanna, Davis Cup, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com