विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2013

सैकड़ों फुटबॉल मैचों में हुई फिक्सिंग, यूरोपीय पुलिस का खुलासा

सैकड़ों फुटबॉल मैचों में हुई फिक्सिंग, यूरोपीय पुलिस का खुलासा
यूरोपीय पुलिस ने चेतावनी दी कि अब फुटबॉल की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उन्होंने चैम्पियंस लीग और विश्व कप क्वालीफायर के सैकड़ों फुटबॉल मैचों के फिक्सिंग अपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हेग: यूरोपीय पुलिस ने चेतावनी दी कि अब फुटबॉल की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उन्होंने चैम्पियंस लीग और विश्व कप क्वालीफायर के सैकड़ों फुटबॉल मैचों के फिक्सिंग अपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

यूरोपीय पुलिस ने कहा कि पांच देशों की इस जांच में उन्होंने ऐसे 380 संदिग्ध फुटबॉल मैचों की तलाश की है जिनपर सिंगापुर की सट्टेबाजी कंपनी ने दांव खेला है और इसकी गैर कानूनी गतिविधियां दुनिया में सभी स्तर के खेल में खिलाड़ियों, रैफरियों और अधिकारियों तक फैली हैं।

यूरोपोल प्रमुख रोब वेनराइट ने कांफ्रेस में बताया, ‘हमें यह स्पष्ट है कि यह संदेहास्पद मैच फिक्सिंग की सबसे बड़ी जांच है।’ उन्होंने कहा, ‘मैच फिक्सिंग फुटबॉल के लिए बहुत बड़ा खतरा है जिसमें काफी लोग जुड़े हैं। इसमें गैर कानूनी तरीके से लाभ कमाया जाता है जिससे खेल को काफी खतरा है।’

वह यूरोपीय फुटबाल की संचालन संस्था यूएफा के प्रमुख माइकल प्लातिनी को भी इस संदर्भ में लिखेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल मैच, फिक्सिंग, यूरोपीय पुलिस, Fixing, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com