आठ बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल ने कहा है कि उनकी निगाह रोजर फेडरर के 17 ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड पर नहीं टिकी है। नडाल अभी तक 12 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
आठ बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल ने बुधवार को प्रकाशित एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी निगाह रोजर फेडरर के 17 ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड पर नहीं टिकी है। नडाल अभी तक 12 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं।
हमवतन डेविड फेरर पर पिछले सप्ताह तीन सेट में आसान जीत के साथ नडाल सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलियाई राय इमर्सन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। नडाल ने घुटने की चोट के कारण सात महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी की और कहा कि वह फिर से कोर्ट पर लौटकर खुश हैं।
नडाल ने स्पेन के खेल दैनिक 'मार्का' को दिए साक्षात्कार में फेडरर के रिकॉर्ड के बारे में कहा, अभी मैं इसे प्रकाशवर्ष की दूरी पर देख रहा हूं। अभी यह मेरा लक्ष्य नहीं है। तीन महीने पहले मैं चल नहीं पा रहा था। शुरू में मैं परेशान रहा, लेकिन मैं भावनात्मक रूप से कमजोर नहीं रहा और यह अच्छी खबर है।
उन्होंने कहा, अगले कुछ दिनों में मैं अपने घुटने का चेकअप कराऊंगा। मैंने कई सप्ताह से ऐसा नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि परिणाम संतोषजनक होंगे, क्योंकि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं