रोजर फेडरर ने रविवार का अपना आठवां विंबलडन खिताब जीता (फोटो AFP)
- कहा-कभी सोचा नहीं था 8 विंबलडन खिताब जीतूंगा
- रोजर फेडरर के नाम पर हैं 19 ग्रैंडस्लैम खिताब
- सम्प्रास का रिकॉर्ड तोड़कर जीता 8वां विंबलडन खिताब
लंदन:
रोजर फेडरर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आठ बार विंबलडन खिताब जीतेंगे और यदि उनसे कोई कहता कि 2017 में वह दो ग्रैंडस्लैम जीतेंगे तो वह इस पर ठहाका लगाते. तीन सप्ताह बाद 36 बरस के होने जा रहे फेडरर ने पीट सम्प्रास का रिकॉर्ड तोड़कर आठवां विंबलडन खिताब जीता. उन्होंने फाइनल में मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी. सोलह साल पहले फेडरर ने सम्प्रास को हराकर विम्बलडन जीता था. अब 19 ग्रैंडस्लैम फेडरर के नाम है जबकि रफेल नडाल उनसे चार खिताब पीछे हैं. स्विट्जरलैंड के चैंपियन खिलाड़ी फेडरर ने कहा ,‘पीट को हराने के बाद मैने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इतना कामयाब होऊंगा. मुझे लगा था कि कभी विंबलडन फाइनल तक पहुंचूंगा और जीतने का कोई मौका मिलेगा. कभी सेाचा नहीं था कि आठ खिताब अपने नाम करूंगा. इसके लिये या तो आप अपार प्रतिभाशाली हों या माता-पिता और कोच तीन बरस की उम्र से आपको कोर्ट पर तैयार करने में लग जाएं. मैं उन बच्चों में से नहीं था.’
उन्होंने कहा,‘मुझे पता था कि मैं एक बार फिर खिताब जीतूंगा पर इस स्तर पर कभी नहीं सोचा था. यदि मुझसे कोई कहता कि मैं इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतूंगा तो मैं हंस देता.’
स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने कल क्रोएशिया के मारिन सिलिच को आसानी से हराते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम, विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीता. इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके फेडरर विंबलडन में अपना 11वां फाइनल खेलते हुए फिर चैंपियन बने. वह 2014, 2015 में भी फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह सर्बिया के नोवाक जोकोविक के हाथों हार गए थे. इसके अलावा 2016 में वह सेमीफाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक के हाथों हार गए थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Never Dreamed, Roger Federer, Pete Sampras, Wimbledon Champion