विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में नडाल को शीर्ष वरीयता

साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को शीर्ष वरीयता मिली है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में नडाल को शीर्ष वरीयता
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल. (फाइल फोटो)
न्यूयॉर्क: साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को शीर्ष वरीयता मिली है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. हाल ही में अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले नडाल के सामने ड्रॉ में ब्रिटेन के एंडी मरे होंगे.यह दोनों खिलाड़ी पहले दौर में किससे भिड़ेंगे, इसका पता ड्रॉ निकलने के बाद चलेगा. नडाल ने हाल ही में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल किया है. नडाल 2014 के बाद इस स्थान पर पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें : टेनिस : पारिवारिक कारणों के चलते यूएस ओपन से हटीं विक्‍टोरिया अजारेंका

VIDEO: स्टैन वावरिंका ने जीता यूएस ओपन खिताब



कैरोलिना प्लिसकोवा को शीर्ष वरीयता 
नडाल को तीसरी बार इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है. इससे पहले वे 2008 और 2010 में इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर गए थे. इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन का खिताब अपने नाम करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट पर उतरेंगे. उन्होंने 2008 से यूएस ओपन पर कब्जा नहीं जमाया है. महिलाओं में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को शीर्ष वरीयता मिली है. रोमानिया की सिमोना हालेप और स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को क्रमश: दूसरी और तीसरी वरीयता मिली है. पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच कोहनी में चोट के कारण और पुरुष एकल में मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com