विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2015

मैरीकॉम बोलीं- मणिपुर छोड़ने की बात बकवास, मैं दिल से भारतीय हूं 'जय हिंद’

मैरीकॉम बोलीं- मणिपुर छोड़ने की बात बकवास, मैं दिल से भारतीय हूं 'जय हिंद’
नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने शुक्रवार को इन खबरों को बकवास करार दिया कि वह बढ़ती आतंकी घटनाओं के कारण अपने घरेलू राज्य मणिपुर को छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

मैरीकॉम ने कहा कि राष्ट्रीय दैनिक ने उनके हवाले से गलत बयानबाजी की कि वह उत्तर-पूर्व के आतंकी संगठन के इस महीने सेना के 18 कर्मचारियों की हत्या किए जाने के बाद मणिपुर छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरीकॉम ने बयान में कहा, ‘प्रिय मित्रों, इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के संदर्भ में, मैं विनम्रता और निष्ठा से घोषित करती हूं कि मणिपुर में आतंकवाद की स्थिति को लेकर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी मणिपुर से जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं मणिपुर की निवासी हूं और हमेशा इस पर बरकार रहूंगी और मुझे गर्व है कि मैं दिल से भारतीय हूं। जय हिंद।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलंपिक, एम.सी. मैरीकॉम, मणिपुर, आतंक, Mary Kom, Manipur, India, Olympic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com