रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा. (फाइल फोटो)
- मारिया शारापोवा ने जीता तिआनजिन ओपन खिताब
- फाइनल में शारापोवा ने अरेना साबालेंका को मात दी
- शारापोवा ने अपना अंतिम खिताब मई 2015 में जीता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तिआनजिन (चीन):
रूस की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने प्रतिबंध के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी करने हुए अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता है.शारापोवा ने तिआनजिन ओपन के फाइनल में अरेना साबालेंका को मात देकर खिताबी जीत हासिल की. शारापोवा ने अपना अंतिम खिताब मई 2015 में जीता था.
यह भी पढ़ें : यूएस ओपन: टेनिस में वापसी करने वाली मारिया शारापोवा ने अपने प्रदर्शन से फैंस का जीता दिल
रूस की 30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी शारापोवा ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में बेलारूस की 19 वर्षीया खिलाड़ी साबालेंका को 7-5, 7-6 (10-8) से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया. शारापोवा ने 15 माह के प्रतिबंध की सजा को पूरा कर अप्रैल में टेनिस कोर्ट में वापसी की थी.
VIDEO: मेरी बेटी मेरी जान है: लिएंडर पेस
शारापोवा को इस साल फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड प्रवेश देने के लिए मना कर दिया गया था. उन्होंने चीन में आयोजित हुए तिआनजिन ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं