विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2020

...तो इस वजह से मारिया शारापोवा को कहा जाता है टेनिस की ग्लैमर गर्ल, देखें उनकी ये Photos

मारिया पिछले काफी वक्त से कंधे की चोट के कारण परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने खेल को गुडबाय कह दिया है.

...तो इस वजह से मारिया शारापोवा को कहा जाता है टेनिस की ग्लैमर गर्ल, देखें उनकी ये Photos
टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने 32 साल की उम्र में लिया सन्यास.
नई दिल्ली:

रूस की मशहूर टेनिस खिलाड़ी (Tennis Player) मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) ने 32 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. दरअसल, मारिया पिछले काफी वक्त से कंधे की चोट के कारण परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने खेल को गुडबाय कह दिया है. हालांकि, मारिया केवल अपने टेनिस के कारण ही नहीं बल्कि अपने फैशन स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं.

यह भी पढ़ें:Maria Sharapova का टेनिस से संन्यास, गर्दन पर हिंदी में गुदवाया था टैटू, एक्ट्रेस बोलीं- अद्भुत महिला

मारिया (Maria Sharapova) की इंस्टाग्राम पर ऐसी बहुत सी तस्वीरें हैं जिनमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और उनके इन लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं. फॉर्मल से लेकर कैजुअल तक हर तरह के लुक को मारिया बेहद आसानी से कैरी करते हुए नजर आ रही हैं. यहां आपको बता दें, कि टेनिस प्लेयर के अलावा वह मॉडल भी रह चुकी हैं और उन्हें टेनिस की ग्लैमर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है. 

 इस तस्वीर में मारिया ग्रीन कलर की फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्ट्रैप्ड हील्स और ब्लैक हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया है. 

यह भी पढ़ें: मार‍िया शारापोवा, ऐसी टेन‍िस प्‍लेयर खेल से अध‍िक ज‍िसकी खूबसूरती की हुई चर्चा..

 वहीं इस तस्वीर में वह बिलकुल बॉलीवुड दीवा की तरह लग रही हैं. ब्लू लूज जीन्स और व्हाइट शर्ट के साथ ओवरसाइज कोट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

 इस शॉर्ट सिल्वर ड्रेस में भी मारिया काफी खूबसूरत लग रही हैं. अपने लुक को उन्होंने काफी सिंपल रखा है और बहुत ही मिनिमल मेकअप के साथ इसे कंप्लीट किया है.

 चेक्ड पैंट और ब्राउन टॉप के साथ चेक्ड कोट में भी मारिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. 

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maria Sharapova, Tennis Player, Maria Sharapova Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com