रोजर फेडरर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
रोजर फ़ेडरर ने फ़्रेंच ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली है। 33 साल के फ़ेडरर ने गेल मोनफ़िस को 6-3, 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। दोनों के बीच रविवार को मैच बारिश होने की वजह से रोक देना पड़ा था, लेकिन इससे फ़ेडरर के खेल पर कोई असर नहीं पड़ा।
दूसरे दिन स्विस खिलाड़ी के सामने मोनफ़िस बेबस दिखे और लगातार दो सेट हार गए। इस जीत के साथ ही 2009 फ़्रेंच ओपन विजेता फ़ेडरर ने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में अपनी जगह बना ली। अगले दौर में फ़ेडरर का मुक़ाबला अपने देश के खिलाड़ी स्टानलिस वावरिंका से होगा।
महिला सिंगल्स मुक़ाबलों में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। डिफ़ेंडिंग चैम्पियन मारिया शारापोवा चौथे राउंड में हारकर बाहर हो गई हैं। दूसरी सीड शारापोवा को तेरहवीं सीड लूसी-साफ़ारोवा ने 7-6, 6-4 से हरा दिया। चेक-रिपब्लिक की 28 साल की खिलाड़ी साफ़ारोवा ने अब क्वॉर्टरफ़ाइनल में जगह बना ली है।
वर्ल्ड नंबर एक महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स भी फ़्रेंच ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंच गईं हैं।
सेरेना ने स्लोएन स्टीफ़ंस को 1-6, 7-5, 6-3 से हराया। पहला सेट 1-6 से हराने के बाद सेरेना ने ज़ोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 और तीसरा सेट 6-3 से जीता।
ऐसा 32वीं बार हुआ है, जब किसी ग्रैंड स्लेम में सेरेना ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की हो। 20वें ग्रैंड स्लेम टाइटल के लिए खेल रहीं सेरेना की क्वार्टरफ़ाइनल में इटली की सारा इरानी से टक्कर होगी।
वहीं फ़्रेंच ओपन के आख़िरी आठ में ब्रिटेन के एंडी मर्रे की भी एंट्री हो गई है। मर्रे ने कड़े मुक़ाबले में फ़्रांस के जर्मी चार्डी को 6-4, 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली।
28 साल के मर्रे ने दो घंटे और 51 मिनट तक चले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मर्रे यहां पांचवीं बार फ़्रेंच ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे हैं। इस साल मर्रे ने क्ले कोर्ट पर 15 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। क्वार्टरफ़ाइनल में मर्रे का मुक़ाबला डेविड फ़ेरर से होगा।
जबकि डेविड फ़ेरर ने भी फ़्रेंच ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में आसानी से जगह बना ली। सातवीं वरीयता के खिलाड़ी फ़ेरर ने पिछले साल के यूएस ओपन विजेता मारिन सिलिच को 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे।
फ़ेरर ने नौवीं वरीयता के खिलाड़ी सिलिच को एक घंटे और 53 मिनट में हराया। 2013 फ़्रेंच ओपन का फ़ाइनल खेल चुके फ़ेरर यहां छठी बार क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे हैं। रोला गैरॉस पर फ़ेरर की ये 40वीं जीत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फ्रेंच ओपन, रोजर फ़ेडरर, फ्रेंच ओपन क्वार्टरफाइनल, गेल मोनफ़िस, French Open, Roger Federer, French Open Quarterfinal, Gael Monfils