विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2013

माही रेसिंग के दोनों ड्राइवरों ने पोडियम पर जगह बनाई

माही रेसिंग के दोनों ड्राइवरों ने पोडियम पर जगह बनाई
माही रेसिंग टीम इंडिया को रविवार को पोर्तिमाओ में विश्व सुपर स्पोर्ट चैम्पियनशिप के छठे दौर में दोहरी सफलता मिली जब उसके दोनों राइडरों फाबियान फोरेट और कीनान सोफुओग्लू ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम पर जगह बनाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्तिमाओ (पुर्तगाल): माही रेसिंग टीम इंडिया को रविवार को पोर्तिमाओ में विश्व सुपर स्पोर्ट चैम्पियनशिप के छठे दौर में दोहरी सफलता मिली जब उसके दोनों राइडरों फाबियान फोरेट और कीनान सोफुओग्लू ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम पर जगह बनाई।

चौथे स्थान से रेस की शुरुआत करने वाले फोरेट 35 मिनट 33 . 262 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि सोफुओग्लू ने 35 मिनट 33 . 384 सेकेंड का समय लिया। सोफुओग्लू ने रेस की शुरूआत दूसरे स्थान से की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ओवराल चैम्पियनशिप में खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

टीम के दोनों राइडरों के ओवराल स्टैंडिंग में 81..81 अंक हैं और ये दोनों शीर्ष पर चल रहे याकनिक मोटरस्पोर्ट के सैम लोवेस से 39 अंक पीछे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माही रेसिंग टीम, पोडियम, पोर्टिमाओ, Mahi Racing Team Drivers, Podium, Portimau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com