विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2011

महेला जयवर्धने ने दिया संन्यास का संकेत

जयवर्धने (33) ने अब तक 116 टेस्ट और 332 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में वह 18,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो: श्रीलंका के कद्दावर बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने रविवार को विश्व कप 2011 के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत दिया। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व कप के बाद वह अपने क्रिकेट के भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। जयवर्धने ने कहा, "इस खेल के बाद व्यक्तिगत रूप से मैं अपने भविष्य के बारे में फैसला करूंगा। मैं यह देखूंगा कि मेरा शरीर कैसा अनुभव करता है और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की कितनी क्षमता मेरे अंदर बची है।" उन्होंने कहा, "मैं तब तक ही खेलना चाहता हूं जब तक कि मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं और टीम को जिताने में योगदान कर रहा हूं।" जयवर्धने (33) ने अब तक 116 टेस्ट और 332 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में वह 18,000 से अधिक रन बना चुके हैं। जयवर्धने की कप्तानी में श्रीलंका की टीम वर्ष 2007 के विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। श्रीलंका फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व कप, जयवर्धने, संन्यास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com