विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2012

पेस को मिला एनडीटीवी का ‘लीजेंड ऑफ स्पोर्ट’ पुरस्कार

हाल में करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एनडीटीवी ने ‘लीजेंड ऑफ स्पोर्ट’ पुरस्कार के लिए चुना।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हाल में करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एनडीटीवी ने ‘लीजेंड ऑफ स्पोर्ट’ पुरस्कार के लिए चुना।

एनडीटीवी ने ‘स्पिरिट आफ स्पोर्ट’ पुरस्कारों की घोषणा की जिसके तहत ये पुरस्कार दिए गए।

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

‘इंडियास आउटस्टैंडिंग अचीवर्स’ वर्ग के तहत छह खिलाड़ियों का चयन किया गया जिनमें मुक्केबाज विजेंदर सिंह और एमसी मैरीकोम, फुटबालर सुनील छेत्री, रेसर करुण चंडोक, पंकज आडवाणी और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शामिल रहे।

कुल 16 वर्गों में पुरस्कार दिए गए जिसमें बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु को बालीवुड की सबसे फिट सेलीब्रिटी का पुरस्कार मिला।
युवा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को ‘जेनरेशन नेक्सट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार’ के लिए चुना गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, एनडीटीवी, लीजेंड ऑफ स्पोर्ट, Leander Paes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com