विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2012

आर्मस्ट्रांग डोपिंग निरोधी संस्था के खिलाफ नहीं लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

आर्मस्ट्रांग डोपिंग निरोधी संस्था के खिलाफ नहीं लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
टूर डी फ्रांस रेस के सात बार के चैम्पियन अमेरिकी साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग ने अमेरिकी डोपिंग निरोधी संस्था (यूएसएडीए) की ओर से लगाए गए डोपिंग के नए आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई नहीं लड़ने का फैसला किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: टूर डी फ्रांस रेस के सात बार के चैम्पियन अमेरिकी साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग ने अमेरिकी डोपिंग निरोधी संस्था (यूएसएडीए) की ओर से लगाए गए डोपिंग के नए आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई नहीं लड़ने का फैसला किया है।

इसका मतलब साफ है कि आर्मस्ट्रांग अब 1998 के बाद से अपने सभी खिताब और नकद इनाम गंवा देंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अगले महीने 41 वर्ष के होने वाले आर्मस्ट्रांग पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित दवाओं के सेवन करने का आरोप है और वह अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए एक दशक से लड़ाई लड़ रहे हैं।

आर्मस्ट्रांग का कहना है कि वह यूएसएडीए की ओर से लगाए गए आरोप में अपना बचाव नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आर्मस्ट्रांग ने कुछ दिन पहले खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद और बदले की भावना से प्रेरित बताया था।

आर्मस्ट्रांग ने बयान जारी कर कहा, "प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है जब वह कहता है 'अब बहुत हो चुका'। मेरे लिए वह समय अभी चल रहा है।"

आर्मस्ट्रांग ने कहा है कि इससे उनके परिवार और कैंसर फाउंडेशन को नुकसान हो रहा है इसलिए वह अब कानूनी लड़ाई नहीं लड़ने का फैसला किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लांस आर्मस्ट्रांग, डोपिंग निरोधी संस्था, कानूनी लड़ाई, Lance Armstrong, Banned For Life, Tour De France Title
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com