विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2016

रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं भारतीय एथलीट कृष्णा पूनिया

रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं भारतीय एथलीट कृष्णा पूनिया
प्रतीकात्मक फोटो
  • डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
  • 2004, 2008 और 2012 में ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं कृष्णा।
  • 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पूनिया ने जीता था स्वर्ण।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: शीर्ष भारतीय डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। वह अमेरिका में प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग मानक तक नहीं पहुंच सकी।

राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एवं फील्ड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय 34 वर्षीय पूनिया आज अमेरिका में अपने अंतिम टूर्नामेंट में 57.10 मीटर चक्का फेंककर पहले स्थान पर रहीं लेकिन वह रियो क्वालिफिकेशन मार्क से काफी नीचे रहा।

ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मार्क 61 मीटर है और रियो ओलिंपिक के लिए जगह बनाने की अंतिम तारीख सोमवार तक ही है। पिछले दो महीनों से पूनिया खेल मंत्रालय की ‘टारगेट ओलिंपिक पोडियम’ योजना (टीओपीएस) के तहत अमेरिका में ट्रेनिंग कर रही हैं और वहीं प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.49 मीटर का रहा है। पूनिया का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकार्ड 64.76 मीटर का है जो उन्होंने 2012 में बनाया था। उन्होंने 61.51 मीटर के थ्रो से 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

पूनिया तीन ओलिंपिक 2004, 2008 और 2012 में भाग ले चुकी हैं। वह भारत के उन ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों में शामिल हैं जिन्होंने ओलिंपिक में किसी स्पर्धा के फाइनल राउंड में क्वालीफाई किया है। वह 2012 लंदन ओलिंपिक में छठे स्थान पर रही थीं।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कृष्णा पूनिया, रियो ओलिंपिक 2016, एथलीट, Krishna Punia, Rio Olympics 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com