विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में किदांबी श्रीकांत की शानदार शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे

किदांबी श्रीकांत ने पहले दौरे के मुकाबले में रूस के सर्गेई सिरांत को सीधे गेमों में हरा दिया.

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में किदांबी श्रीकांत की शानदार शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे
किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है
ग्लासगो: भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है. श्रीकांत ने पहले दौरे के मुकाबले में रूस के सर्गेई सिरांत को सीधे गेमों में हरा दिया. श्रीकांत ने रूस के खिलाड़ी को 30 मिनट से भी कम समय में 21-13 21-12 से हराया. दुनिया के आठवें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी का मंगलवार को दूसरे दौर में फ्रांस के लुकास कोर्वी से मुकाबला होगा. लुकास ने अपने पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के लिन यु सेन को 18-21, 21-17, 21-13 से मात दी थी. श्रीकांत इससे पहले इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और ऑस्ट्रेलिया सुपर सीरीज ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज चैंपियन श्रीकांत का यह है अगला लक्ष्‍य

वर्ल्ड चैंपियनशिप में श्रीकांत को अपने पहले मुकाबले में शुरुआत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने कुछ अंक गंवाए, लेकिन नेट पर अच्छे खेल और दमदार स्मैश की बदौलत ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बनाने में सफल रहे. श्रीकांत ने इसके बाद बढ़त को 15-7 तक पहुंचाया और फिर आसानी से पहला गेम अपने नाम किया.

VIDEO: मेरा लक्ष्य ओलिम्पिक खिताब जीतना: श्रीकांत दूसरे गेम में भी श्रीकांत ने दबदबा बनाए रखा. उन्होंने ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बनाई. रूस के खिलाड़ी ने 12-19 के स्कोर पर शॉट नेट पर मारकर भारतीय खिलाड़ी को आठ मैच प्वाइंट दिए. सिरांत ने इसके बाद एक और शॉट नेट पर मारकर जीत श्रीकांत की झोली में डाल दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com