इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े धोनी के बारे में कपिल देव का मानना है कि इस क्रिकेटर को केवल एक फाइनल के नतीजे से नहीं आंका जाना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
विश्व कप इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि इस क्रिकेटर को केवल एक फाइनल मैच के नतीजे से नहीं आंका जाना चाहिए। कपिल ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं विश्व कप फाइनल के नतीजे के बारे में सोचे बगैर कप्तान के रूप में धोनी के पराक्रम पर कभी भी शक नहीं करूंगा। कई लोगों का विश्वास है कि ये नतीजा बहुत मायने रखेगा, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। कपिल ने कहा, रिकी पोंटिंग को देखिए। वह दो विश्व कप जीत चुका है और एक बुरे विश्व कप के बाद वह हट गया। एक कप्तान को इस तरह से आंकने का यह तरीका नहीं है। इसलिए मैं चाहूंगा कि धोनी को एक जीत या एक हार से नहीं आंका जाना चाहिए। इसकी जगह उसे शनिवार को होने वाले फाइनल के लिए शुभकामनाएं देनी चाहिए। विश्व कप जीतने वाले ज्यादातर पूर्व कप्तानों का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा थोड़ा सा भारी है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का कहना है कि श्रीलंका फाइनल में प्रबल दावेदार है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप, कपिलदेव, धोनी